Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने विश्व आदिवासी दिवस पर भानपुरी थाना परिसर में किया पौधारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

नारायणपुर विधानसभा के पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों को वृक्षारोपण महाभियान में शामिल होकर भविष्य के लिए बेहतर कल बनाने का आह्वान किया।

नारायणपुर (कौशल संदुजा)।

नारायणपुर विधानसभा के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने आज 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भानपुरी थाना परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के साथ मिलकर इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया। कश्यप ने अपने हाथों से पौधा लगाकर उपस्थित लोगों को भी वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए इस महाभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर एस.आई. शत्रुघन नाग, धरमु कश्यप, प्रेमलाल वर्मा, चितू राम कश्यप, महेंद्र पाढ़ी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। पूर्व विधायक ने कहा कि यह पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सहायक होगा।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment