जगदलपुर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में दो दिन पहले हुई मुठभेड़ में मारी गई चार महिला नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की रहने वाली थीं। इन पर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी महिला नक्सली हार्डकोर थीं और AK-47, इंसास और SLR जैसी अत्याधुनिक राइफलों का इस्तेमाल करती थीं।
MP में नया ठिकाना तलाश रहे थे नक्सली
मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, बस्तर में लगातार बढ़ते पुलिस दबाव के कारण नक्सली अब MP में पनाह लेने और नया ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बस्तर के IG सुंदरराज पी का कहना है कि जिन नक्सलियों को मारा गया, उन्हें संगठन के बड़े कैडर कुछ साल पहले बस्तर से अपने साथ ले गए थे।
मुठभेड़ में ढाल बनते ग्रामीण
बस्तर के ग्रामीण इलाकों में नक्सली आम लोगों को गुमराह कर अपने साथ जोड़ लेते हैं और मुठभेड़ के समय उन्हें ढाल की तरह इस्तेमाल करते हैं। खुद को बचाने के लिए नक्सली ग्रामीणों का सहारा लेते हैं और मौका मिलते ही जंगल में भाग जाते हैं।










