रायपुर।
रायपुर के ललित महल का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग गरबा पंडाल में अश्लील गानों पर गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने स्थानीय लोगों और संगठनों में आक्रोश पैदा किया है।
इस घटनाक्रम के विरोध में शिवसेना युवासेना महानगर अध्यक्ष यशराज सिंह ठाकुर और महानगर उपाध्यक्ष विशाल सोनी ने दिनांक 06/10/24, रविवार को ललित महल के सामने सैकड़ों युवाओं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने आयोजक को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
शिवसेना युवासेना ने इसे स्थानीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए कहा कि गरबा जैसे पवित्र आयोजन में अश्लीलता की कोई जगह नहीं है। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमाया रहा और विरोधकर्ताओं ने साफ तौर पर आयोजक को चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसा दोबारा होता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









