Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गौवंश सेवको ने पकड़ा हड्डियों का जखीरा, पुलिस ने ‘वैध’ बताकर छोड़ा; लवकुश गुप्ता का फूटा गुस्सा

Gauvansh Taskari Raipur

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Gauvansh Taskari Raipur

रायपुर | 

राजधानी रायपुर में गौवंश और उनके अवशेषों के भंडारण को लेकर हिंदू महासभा ने शासन और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंदू महासभा के रायपुर जिला महामंत्री लवकुश गुप्ता ने दावा किया है कि शासन की नाक के नीचे न केवल गौवंश की तस्करी हो रही है, बल्कि उनके अवशेषों का भंडारण भी सरकारी संरक्षण में चल रहा है।

हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ा, पुलिस ने कार्रवाई से खड़े किए हाथ

लवकुश गुप्ता ने बताया कि हाल ही में उनकी टीम ने गौवंश के अवशेषों (हड्डियों) से भरे एक ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ा था। गौ सेवकों ने इस ट्रक को धरसीवां थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द किया। उम्मीद थी कि इस पर कड़ी कार्रवाई होगी, लेकिन पुलिस ने ट्रक को यह कहते हुए छोड़ दिया कि यह परिवहन ‘कानूनन वैध’ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकते।

हिंदू महासभा के जिला महामंत्री ने आरोप लगाया कि तस्करी कर लाई गई ये सभी हड्डियां ‘मिराज फर्टिलाइजर’ नामक कंपनी में डंप की जाती हैं। वहां इन हड्डियों का पाउडर बनाकर खाद में मिलाया जाता है। गुप्ता का कहना है कि यह पूरा खेल एक सिस्टम के तहत चल रहा है, जिसे शासन द्वारा सर्टिफाइड किया जा रहा है।

सरपंच दे रहे NOC

लवकुश गुप्ता ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन गांवों में यह फैक्ट्री संचालित है या जहां भंडारण हो रहा है, वहां के सरपंचों को भी इससे कोई गुरेज नहीं है। वे स्वयं अपने गांवों में इसे संचालित करने के लिए ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (NOC) जारी कर रहे हैं।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि एक तरफ छत्तीसगढ़ के ‘गौ पुत्र’ लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा और अंतिम यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शासन के ही सिस्टम से गौवंश के अवशेषों से भरे ट्रक थाने द्वारा छोड़े जा रहे हैं।

news paper editing
previous arrow
next arrow