कोटा।
कोटा विधानसभा के शासकीय विद्यालय, साजापाली में प्रदेश सरकार की ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव ने छात्राओं को साइकिल वितरित कीं। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके स्कूल पहुंचने में सहूलियत देना है।
प्रबल प्रताप जूदेव ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह योजना बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगी।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गुरुजन और छात्राओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनकर योजना के उद्देश्य को सराहा।











