Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्वतंत्रता दिवस पर ननकटठी में भव्य ध्वजारोहण, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


ननकटठी (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ग्राम ननकटठी के महाराणा प्रताप भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। भगवताचार्य पंडित चंपेशकृष्ण महाराज ननकटठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर ग्राम के पंडित राम गोपाल तिवारी, सदानंद शुक्ला, उपसरपंच रवि साहू, पंचगण, राजपूत समाज के सदस्य लोकेश्वर सिंह राजपूत, कौशल सिंह राजपूत, अजय सिंह राजपूत, टिकेंद्र सिंह बैंस, पोषण सिंह राजपूत, अशोक सिंह राजपूत, संतोष सिंह राजपूत सहित दाऊ महेश ताम्रकार, धरमूराम मरकाम, बुद्धि सागर वर्मा, गणेश प्रसाद अग्रवाल, बद्री यादव, महाबीर पटेल, केदार कुंभकार, बलवन नेताम, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे गांव में देशभक्ति का उत्साह दिखा।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow