-
रश्मि अग्रवाल बनीं चार्टर प्रेसिडेंट
-
सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने दिखाई सेवा की राह
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट CG-1 ‘स्वर्णिम’ का प्रथम शपथग्रहण समारोह और कैबिनेट मीटिंग ‘स्वर्णिम कदम’ 10 व 11 जनवरी को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने नवगठित डिस्ट्रिक्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने चार्टर प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल और उनकी टीम को बधाई देते हुए सात्विक जीवन और सेवा का संदेश दिया।
समारोह में शपथ अधिकारी डॉ. मंजरी कुलकर्णी ने रश्मि अग्रवाल को चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट और उनकी टीम—सेवा सचिव सीमा यादव, कैबिनेट सेक्रेटरी (HQ) रुचि सक्सेना व कोषाध्यक्ष निर्मला ध्रुव को पद की शपथ दिलाई। रश्मि अग्रवाल ने सत्र 2026 के लिए अपने प्रोजेक्ट ‘शिरोमणि’ (स्लोगन: सर्वे भवन्तु सुखिनः) की घोषणा की। ऑल इंडिया प्रेसिडेंट आशा मोहन, मल्टीपल प्रेसिडेंट अंजना सिंघल और मल्टीपल एडमिनिस्ट्रेटर अंजना जैन ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि साहित्यकार शिरोमणि माथुर, समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा, अवधेश शर्मा और आशुतोष माथुर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए रीजन ऑफिसर रश्मि लखोटिया, सरोज कोटड़िया, भगवती अग्रवाल, एरिया ऑफिसर नियामत हुड्डा, शारदा तिवारी और 8 नए क्लब बनाने पर शशि आहूजा को सम्मानित किया गया। स्थायी सेवा कार्यों के लिए शुरू की गई ‘परमानेंट सर्विस फेलोशिप’ (PSF) का सम्मान रत्ना ओस्तवाल, मृदुला रोजिंदर, शारदा तिवारी, सुमिता पाण्डेय और रश्मि लखोटिया को दिया गया।
कार्यक्रम में पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट्स—रत्ना ओस्तवाल, मृदुला रोजिंदर, सुमन सिंह, मंजू कौशिक, जया सुर, शबाना नाज, सुधा साव, त्रिप्ता कौर केम्बो, चित्रलेखा चंदेल, ऊषा अरोड़ा, अनीता कपूर, डॉ. शरद बिरथरे और वाइस प्रेसिडेंट अंजना सिंह व शोभा खाखरिया मौजूद रहीं।
इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर्स नूतन गनधोक, अंजना विनायक, मीना सिंह, गीता मिश्रा, लक्ष्मी चंद्राकर, अंजू चंद्राकर, माला शुक्ला, निमिषा ठक्कर, सुमिता पाण्डेय, लता चौधरी, रीटा खुखरानिया, ममता गोयल, सुमन पांडे, राजलक्ष्मी तिवारी, ताहिरा अली, मोना अग्रवाल और शालू पाहवा की सक्रिय भागीदारी रही।
स्वागत भाषण क्लब प्रेसिडेंट आकांक्षा मिश्रा, ध्वज वंदना मीनाक्षी अग्रवाल और संचालन रश्मि लखोटिया व रुचि सक्सेना ने किया। आभार सीमा यादव ने माना।









