



omdarpanprmot-01
omdarpanprmot-02
omdarpanprmot-03
omdarpanprmot-04
नक्सली गतिविधियों में 15 साल से सक्रिय माओवादी, पुलिस की बड़ी सफलता
सुकमा (कौशल संदुजा), 11 अगस्त 2024.
सुकमा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 अगस्त 2024 को एटपाल और मनकापाल के बीच एक पुलिया के पास 28 वर्षीय हार्डकोर महिला माओवादी माड़वी देवे को गिरफ्तार किया। यह महिला माओवादी पिछले 15-16 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय थी और उस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने महिला माओवादी के पास से 5 किलोग्राम वजनी टिफिन बम, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक वायर और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि यह सामग्री पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रखी गई थी।
गिरफ्तार महिला माओवादी कई संगीन मामलों में शामिल रही है, जिनमें 2013 का झीरम घाटी हमला और 2019 में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या शामिल हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।





