रायपुर। ब्यूरो रिपोर्ट/संवाददाता
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 70 श्रद्धालुओं का जत्था सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल तख्त श्री हरिमंदिर साहिब (पटना साहिब) और राजगीर की ऐतिहासिक व धार्मिक यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर वापस लौटा। पंजाबी वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित यह तीर्थ यात्रा संगत के लिए न केवल सुखद रही, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी और अविस्मरणीय साबित हुई।
इस धार्मिक यात्रा के आयोजन में पंजाबी वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। यात्रा को सफल बनाने में संस्था की मुख्य फाउंडर तेजिंदर कौर गरेवाल, अमरजीत कौर साहनी और स्वीटी कौर सलूजा का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही अध्यक्ष गुरनीत कौर छाबड़ा, खजांची सतनाम कौर सहित सदस्य सिमरन कौर कोहली, पूजा कौर होरा, शीत कौर कोहली, नीतू कौर होरा और इकबाल कौर कोहली ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
राजा छाबड़ा बने यात्रा के वास्तविक मार्गदर्शक
चार दिवसीय इस यात्रा के दौरान पटना साहिब में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और दर्शन की सुचारू व्यवस्था का जिम्मा छत्तीसगढ़ सिख समाज के जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा छाबड़ा ने संभाला। राजा छाबड़ा द्वारा की गई व्यवस्था और सेवा भाव ने संगत का दिल जीत लिया। रायपुर की समस्त संगत ने उनके द्वारा किए गए सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया।
संगत ने कहा- यह सेवा प्रेरणा स्रोत है
यात्रा से लौटने के बाद पंजाबी सोसाइटी की संगत ने एक स्वर में कहा कि हरदीप सिंह राजा छाबड़ा इस यात्रा के वास्तविक मार्गदर्शक रहे, जिन्होंने हर समय सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर अरदास की, “गुरु महाराज, राजा छाबड़ा वीर से आगे भी इसी प्रकार सेवा करवाते रहें।” संगत ने उनके इस निस्वार्थ सहयोग को समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया।










