Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने विधायकों के साथ किया जिला अस्पतालों का औचक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल ने अपने सहयोगी विधायकों के साथ जिला चिकित्सालय दुर्ग, चंदु लाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय कचादूर दुर्ग और लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला भिलाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों का जायजा लिया और भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से मिलकर उनकी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल स्टाफ के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से सुझाव मांगे।

इस अवसर पर विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर, विधायक अहिवारा श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा, विधायक वैशाली नगर श्री रिकेश सेन, विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव, महापौर श्रीमती अलका बाघमार तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow