Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बकाया टैक्स वसूली के लिए हाई अलर्ट, शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

सहायक राजस्व अधिकारी ने विभागीय बैठक में दी सख्त निर्देश, हर वार्ड में बढ़ाई जाएगी वसूली

दुर्ग। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के दिशा निर्देश पर, सहायक राजस्व अधिकारी भूपेंद्र गोइर ने डाटा सेंटर सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उप राजस्व निरीक्षकों और सहायक राजस्व निरीक्षकों के साथ बकाया टैक्स वसूली पर चर्चा की गई। सहायक राजस्व अधिकारी ने शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है और निर्देश दिया कि सभी वार्डों में घर-घर जाकर वसूली की जाए।

सहायक राजस्व अधिकारी ने सभी वार्ड प्रभारी को निर्देशित किया कि वे छुट्टियों के दिनों में भी वसूली करें और राजस्व कार्यालय में भी व्यवस्था बनाए रखें। इसके अतिरिक्त, नामांतरण के मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा और भवन पूर्णता के आधार पर संपत्तिकर लगाया जाएगा। उन्होंने जल विभाग से तालमेल कर नए घरों से जलकर की वसूली करने का निर्देश भी दिया।

सहायक राजस्व अधिकारी भूपेंद्र गोइर ने कहा कि बकाया राशि की वसूली हमारी प्राथमिकता है और बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजस्व उप निरीक्षक निशांत यादव, संजय मिश्रा, योगेश सूरे और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment