Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नगर निगम में होली मिलन समारोह: फूलों की होली से सजेगा रंगोत्सव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। महापौर अलका बाघमार ने बताया कि 13 मार्च, 2025 को शाम 3 बजे से नगर निगम के जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी-कर्मचारी व पदाधिकारीगण मिलकर फूलों की होली खेलेंगे। इस दौरान कलाकारों द्वारा भक्तिमय भजन और होली गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

महापौर अलका बाघमार ने शहरवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि बिना सहमति किसी पर रंग या गुलाल न डालें, खासकर महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करें। साथ ही, होलीका दहन के लिए सुरक्षित स्थानों का चयन करने की भी सलाह दी गई है। हरे-भरे वृक्षों, बिजली तारों और प्रमुख सड़कों के किनारे होली जलाने से बचने की अपील की गई है।

महापौर ने सभी नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की बात कही।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow