Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मोमिनपारा में भारी मात्रा में गौ मांस बरामद, संगठनों ने की बड़ी कार्रवाई, दोषियों पर कड़ी सजा की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

 

 

रायपुर के मोमिनपारा इलाके में आज 08 जनवरी की रात भारी मात्रा में गौ मांस बरामद किया गया। इस मामले में बजरंग दल, शिव सेना, राष्ट्रीय बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर छापेमारी की। संगठनों का कहना है कि कई दिनों से इलाके में गौ मांस काटकर बेचे जाने की सूचना मिल रही थी।

जब संगठनों ने एक घर पर धावा बोला, तो वहां भारी मात्रा में गौ मांस देखकर सभी हैरान रह गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची और गौ मांस व गौ वध के हथियार जब्त किए।

घटनास्थल से भारी मात्रा में गौ मांस थाने ले जाया गया।

घटना पर संगठनों के बयान

बजरंग दल के स्थानीय प्रतिनिधि ने कहा:

“यह पहली बार नहीं है कि मोमिनपारा में इस तरह की घटना हुई हो। हमें पहले भी इस तरह की सूचनाएं मिली थीं। बजरंग दल हमेशा से गौ रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आज की कार्रवाई एक उदाहरण है कि हम किसी भी हालत में गौ माता की रक्षा के लिए आगे आएंगे। हम पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।”

 

बीजेपी के स्थानीय नेता ने कहा:

“मोमिनपारा में लंबे समय से गौ मांस का कारोबार चल रहा था। इस मामले में कई बार शिकायतें की गई थीं। आज जो बरामदगी हुई है, वह दर्शाता है कि यह कोई छोटी घटना नहीं है। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए और दोषियों पर ऐसी कार्रवाई की जाए कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।”

राष्ट्रीय बजरंग दल के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे ने कहा:
“हम लंबे समय से यह सूचना पा रहे थे कि मोमिनपारा में गौ वध हो रहा है। यह एक संगठित अपराध है। आज की कार्रवाई में यह बात साबित हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है, लेकिन हम मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। गौ हत्या करना हिंदू समाज की भावनाओं पर प्रहार है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।”

शिव सेना ने कहा:
“गौ माता की हत्या करना पाप है। यह केवल एक अपराध नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और धार्मिक आस्था पर हमला है। शिव सेना इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि मोमिनपारा इलाके में इस तरह की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।”

पुलिस ने की कर्रवाई, शांति बनाए रखने की अपील
मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए सभी संगठनों और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा और गौ वध के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

घटना स्थल से कॉपी जब्त

पुलिस ने मौके से एक कॉपी भी जब्त की है, जिसमें गौ मांस खरीदने वालों के नाम और उनके पते दर्ज हैं।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow