Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

योगी आदित्यनाथ के नए नारे ‘बांटेंगे तो कटेंगे’ को राष्ट्रीय बजरंग दल रायपुर का मिला समर्थन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

रायपुर।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए नए नारे ‘बांटेंगे तो कटेंगे’ को राष्ट्रीय बजरंग दल रायपुर के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे ने पूरा समर्थन दिया है। गोपाल भिसे ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ का यह नारा हिंदुओं के लिए एक सशक्त संदेश के रूप में काम करेगा और राष्ट्रीय बजरंग दल इस नारे का पूरी तरह से समर्थन करता है।

गोपाल भिसे ने कहा, “आज के समय में कट्टर सनातनी विचारधारा वाले नेता का होना बहुत आवश्यक है। पूरे देश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार, धार्मिक त्योहारों और यात्राओं पर हमले आम बात हो गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह हिंदुओं का बंटना है। कुछ राजनीतिक पार्टियां हमेशा से अपने स्वार्थ के लिए हिंदुओं को बांटने का काम करती रही हैं। ऐसे समय में योगी आदित्यनाथ का यह नारा हिंदुओं के लिए एक सकारात्मक संदेश देगा।”

गोपाल भिसे ने छत्तीसगढ़ सरकार से भी लव जिहाद और धर्म परिवर्तन पर कड़ा कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार को भी योगी आदित्यनाथ से कुछ सीखना चाहिए।”

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता प्रवीण तोगड़िया ने भी धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और वक्फ बोर्ड के खिलाफ हमेशा की तरह आवाज उठाने का संकल्प दोहराया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment