Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उरला में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार — 150 पौवा देशी मदिरा जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर के पास देशी मसाला शोले मदिरा बेच रही थी। पुलिस ने मौके से 150 पौवा शराब (करीब 27 लीटर) जब्त की है।

उरला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारती ध्रुव पति बैशाखु ध्रुव (34 वर्ष), निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, उरला, अपने घर के पास अवैध रूप से देशी शराब बेच रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस ने भारती ध्रुव को शराब बिक्री करते हुए पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 150 पौवा देशी मसाला शोले मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल) की बोतलें बरामद हुईं। कुल 27 बल्क लीटर शराब की कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पूछताछ के बाद महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

थाना उरला पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आसपास हो रही किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय नागरिकों ने उरला थाना पुलिस की तत्परता और सघन कार्रवाई की सराहना की है।

जप्त संपत्ति विवरण

  • 150 पौवा देशी मसाला शोले मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल)
  • कुल मात्रा – 27 बल्क लीटर
  • अनुमानित कीमत – ₹15,000
omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow