रायपुर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरे की शुरुआत उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के निवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात और लंच के साथ की।
एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री सचिन पायलट जी ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत जी के निवास पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ लंच किया। pic.twitter.com/3v1WYb4VJB
— Deepak Baij (@DeepakBaijINC) June 25, 2025
इस मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर गंभीर चर्चा की गई।
सचिन पायलट का यह दौरा केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन में नई ऊर्जा भरने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। उनका प्रदेश में आगमन कांग्रेस संगठन के लिए नई दिशा और मजबूती का संकेत माना जा रहा है।
इस मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी आगामी चुनौतियों को लेकर पूरी तरह गंभीर और संगठित है।









