Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भा.ज.पा. के पार्षदों की संयुक्त बैठक में बजट पर चर्चा, शहर विकास के लिए एकजुट होने की अपील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग नगर निगम की आगामी बजट बैठक 28 मार्च को आयोजित होने वाली है, जिसमें आय-व्यय पत्रक 2025-26 को पारित करने के लिए भाजपा के सभी पार्षदों की संयुक्त बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने की और जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने प्रमुख रूप से उपस्थिति दर्ज की।

बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने सभी पार्षदों को शहर विकास के लिए मिलजुल कर काम करने की सलाह दी और बजट पारित कराने में महापौर परिषद का सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को पार्टी लाईन में रखकर हल करना चाहिए और शहर के विकास में योगदान देना चाहिए।

इस बैठक में सभापति श्याम शर्मा, वित्त व लेखा प्रभारी नरेंद्र बंजारे सहित सभी एमआईसी सदस्य और पार्षद उपस्थित थे। बैठक का संचालन भाजपा प्रवक्ता और पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने किया।

बैठक के दौरान सभी पार्षदों को बजट से संबंधित विषयवार जानकारी दी गई। इस अवसर पर महापौर अल्का बाघमार ने बताया कि बजट पत्रक में सभी वार्डों की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य प्राथमिकता पर रखे गए हैं। उनका उद्देश्य दुर्ग सिटी को प्रदेश के प्रमुख विकसित शहरों में शामिल करना है।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने सभी पार्षदों से शहर विकास में एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बजट पारित करने में सभी पार्षदों का सहयोग आवश्यक है।

बैठक में उपस्थित अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों में एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, चंद्रशेखर चंद्राकर, श्रीमती लीना, दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कांशीराम कोसरे, मनीष साहू, निलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, शशि साहू, हर्षिका जैन, शिव नायक, पार्षदगण डॉ. देवनारायण तांडी, गोविंद देवांगन, खालिक रिजवी, आशीष चंद्राकर, नीलम परिहार, ललिता ठाकुर, युवराज कुंजाम, सुरुचि उमरे, रंजिता पाटिल, सावित्री दमाहे, मनोज सोनी, जितेंद्र महोबिया, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, रामचद्र सेन, गुलाब वर्मा, सरिता चंद्राकर, मनीष कोठारी, संजय अग्रवाल, हिरौंदी चंदानिया, सरस निर्मलकर, रेशमा सोनकर, शिवेंद्र परिहार, विनोद चंद्राकर सहित अन्य पार्षदगण शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow