Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उतई नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदगणों ने शपथ ग्रहण किया, सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर ने दी शुभकामनाएँ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

उतई नगर पंचायत में आयोजित नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह में दुर्ग सांसद विजय बघेल और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शिरकत की। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ और अनंत बधाइयाँ दी गईं। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदगणों को बधाई देते हुए कहा, “जनता के विश्वास और आशीर्वाद से यह नया सफर नगर पंचायत के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रहेगा। हम सभी मिलकर समाजहित के कार्यों को गति देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेंगे।”

इस अवसर पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उपस्थित नारी शक्ति को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदगणों ने शपथ ली:

  • नगर पंचायत अध्यक्ष: सरस्वती नरेंद्र साहू
  • पार्षद (वार्ड 01): रमशिला नेताम
  • पार्षद (वार्ड 02): सोमेन्द्र सोनू राजपूत
  • पार्षद (वार्ड 03): राकेश साहू
  • पार्षद (वार्ड 04): लक्ष्मीनारायण साहू
  • पार्षद (वार्ड 05): सतीश कुमार चंद्राकर
  • पार्षद (वार्ड 06): लता सोनवानी
  • पार्षद (वार्ड 07): भीमसेन सिन्हा
  • पार्षद (वार्ड 08): विजय लक्ष्मी साहू
  • पार्षद (वार्ड 09): द्वारिका साहू
  • पार्षद (वार्ड 10): खूबी राम साहू
  • पार्षद (वार्ड 11): शिव नारायण देशमुख
  • पार्षद (वार्ड 12): अनीता नीलम गड़े
  • पार्षद (वार्ड 14): संगीत रजक
  • पार्षद (वार्ड 15): सुनीता गौतम चंद्राकर

इस गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू, जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज सोनी, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक ‘पप्पू’ चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शेंडे, श्री लालेश्वर साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री डिकेंद्र हिरवानी और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में रहे उपस्थित ।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow