Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

श्री राधा भवन और महेंद्रा कौशल अकादमी का लोकार्पण, ग्रामीणों के लिए एक नई शुरुआत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धरसीवा (सत्यानंद सोई)।

धरसीवा के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा से सटे छोटे से गांव सोन्डरा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित श्री राधा भवन एवं महेंद्रा कौशल अकादमी आज स्थानीय ग्रामीणों को समर्पित कर दिया गया। इस भवन का लोकार्पण केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओपी चौधरी ने कहा, “मैं भारी व्यस्तता के बावजूद इस कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं क्योंकि यह जनहित में इस क्षेत्र में हुआ पहला और सबसे बड़ा कार्य है, जहां ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए निःशुल्क स्थान मिलेगा। इसके अलावा, यहां के ग्रामीण आत्मनिर्भर बनने के गुण सीखेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “यह उन महान माता-पिता के संस्कारों का परिणाम है, जिनका आदर्श उनके बच्चों ने अपनाया है। मैं बनारसीदास चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक बाबूजी ईश्वरप्रसाद अग्रवाल और महेंद्रा स्पंज एंड पावर के मनोज अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल और अनिमेष अग्रवाल को इस नेक कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

वहीं, क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “हमारे क्षेत्र के विकास के लिए हम समर्पित हैं। अगर सभी उद्योग इसी तरह ग्रामीणों के हित में काम करें, तो पूरा क्षेत्र समस्याओं से मुक्त हो जाएगा।”

इस भवन और अकादमी का निर्माण सेठ बनारसीदास चेरिटेबल ट्रस्ट और महेंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा जनहित में किया गया है। यह दोनों संस्थाएं इस क्षेत्र में सामाजिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित कर रही हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment