Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट: तीसरे दिन क्राउली-डकेट से भिड़े भारतीय खिलाड़ी, गरमाया माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लॉर्ड्स में खेल के तीसरे दिन दिखा तनाव, बुमराह की गेंदबाजी के दौरान हुई तीखी बहस

 

लंदन।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन मैदान पर गर्मागर्मी लेकर आया। इंग्लैंड की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में भारतीय खिलाड़ियों और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली व बेन डकेट के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। यह घटना उस समय हुई जब इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहा था और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे।

 

समय बर्बाद करने पर भड़के भारतीय खिलाड़ी

इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान, जसप्रीत बुमराह के ओवर में जैक क्राउली बिना किसी स्पष्ट कारण के समय बिताने के लिए रुक-रुक कर ब्रेक ले रहे थे। इस पर भारतीय टीम के खिलाड़ी, जिनमें शुभमन गिल भी शामिल थे, ने नाराजगी जताई। पूरी भारतीय टीम ताली बजाती हुई नजर आई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

क्राउली और गिल के बीच हुई बहस

इस दौरान जैक क्राउली और शुभमन गिल के बीच तीखी बहस हुई। बेन डकेट भी शुभमन गिल के गुस्से का शिकार हुए। इससे जैक क्राउली और बेन डकेट काफी चिढ़ गए। भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी, मोहम्मद सिराज समेत, भी इस घटना से नाखुश दिखे।

क्या बुमराह से डर रहे थे क्राउली?

जैसे ही जसप्रीत बुमराह का ओवर समाप्त हुआ, जैक क्राउली तुरंत ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए। ऐसा प्रतीत हुआ कि वह जसप्रीत बुमराह का सामना करने से हिचकिचा रहे थे। दिन का खेल खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे, तब भी माहौल में तनाव बना रहा।

पहली पारी में बराबरी पर छूटा मुकाबला

इससे पहले, भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 387 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसी स्कोर पर इंग्लैंड ने भी अपनी पहली पारी समाप्त की थी, जिसके चलते पहली पारी में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय जैक क्राउली 2 रन बनाकर और बेन डकेट बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे।

अब इंग्लैंड की नजरें चौथे दिन मजबूत स्कोर बनाने पर टिकी होंगी, वहीं भारतीय टीम चाहेगी कि वह जल्द से जल्द इंग्लैंड की दूसरी पारी को समेट दे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow