Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • आप है देश के रोल मॉडल: राष्ट्रपति

नई दिल्ली।
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि “आप अब पूरे देश की रोल मॉडल बन गई हैं। युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियां, आपसे प्रेरित होकर जीवन में आगे बढ़ेंगी।”

राष्ट्रपति ने कहा कि टीम ने सात बार की विश्व विजेता और उस समय तक अपराजित रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कड़े मुकाबले में बड़े अंतर से मिली यह जीत भारतीय टीम की उत्कृष्टता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

मुर्मु ने कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है—विभिन्न क्षेत्रों, सामाजिक पृष्ठभूमियों और परिस्थितियों से आईं खिलाड़ी एकजुट होकर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा, “यह टीम अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में भारत को दिखाती है।”

राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों की मेहनत, दृढ़ संकल्प और परिवारों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सफलता के पीछे उनकी कड़ी साधना और खेल के प्रति समर्पण है। उन्होंने कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की भी प्रशंसा की और कहा कि पूरी टीम ने मिलकर इतिहास रचा है।

राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि टीम इंडिया की यह विजेता भावना आगे भी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow