Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रेडक्रॉस पदाधिकारियों की बैठक में एम के राउत के नेतृत्व में प्रबंधकारिणी समिति गठन के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

  • रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम के राउत की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने और प्रबंधकारिणी समिति के गठन पर गहन चर्चा की गई। एम के राउत ने भिलाई में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर 2024-25 के लिए छात्र-छात्राओं और प्रभारियों को भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में चेयरमैन अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर सिंहदेव, कलेक्टर विलास भोसकर, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राउत ने रेडक्रॉस की विभिन्न गतिविधियों, सदस्यता अभियान, ब्लड सेंटर, एंबुलेंस संचालन, और निःक्षय मित्र अभियान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में रेडक्रॉस सोसायटी में पंजीयन की जानकारी ली और छात्र-छात्राओं को रेडक्रॉस की गतिविधियों से अवगत कराने की अपील की, जिससे उनमें सेवा और दान की भावना विकसित हो सके। एम के राउत ने बैठक में बताया कि प्रबंधकारिणी समिति का गठन अक्टूबर माह तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और इसी के साथ कार्यकारिणी समिति और राज्य प्रतिनिधियों का भी निर्वाचन होगा। बैठक के दौरान राउत ने ब्लड बैंक नोडल से जिले में रक्तदान शिविरों की जानकारी ली और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति भ्रांतियां दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कंपोनेंट सेपरेटर मशीन को दो माह के भीतर कार्यशील करने के निर्देश भी दिए, ताकि रक्त से प्लाज्मा को अलग करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। राउत ने प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के महत्व पर भी जोर दिया और औद्योगिक श्रमिकों, पुलिस जवानों, नगर सैनिकों, और हायर सेकंडरी स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को प्राथमिकता देते हुए प्रशिक्षण देने की अपील की। बैठक में मरीजों के रेफरल सिस्टम को और अधिक व्यवस्थित करने के सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

बैठक में सीएमएचओ पीएस मार्को, स्थानीय जनप्रतिनिधि आलोक दुबे, कैलाश मिश्रा, करता राम गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग की टीम, जिला स्तरीय अधिकारी, और सोसायटी के आजीवन सदस्य मौजूद थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment