Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: 13 किलो चांदी और साढ़े तीन लाख रुपये नकद के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • कोण्डागांव पुलिस ने बयानार बाजार में हुई चोरी का किया खुलासा, 19 लाख 76 हजार रुपये का माल बरामद

कोण्डागांव (कौशल संदुजा) ।

कोण्डागांव जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बयानार सप्ताहिक बाजार से सोना-चांदी के व्यापारी राकेश कुमार जैन की 8 लाख रुपये की कीमती पेटी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन ध्रुव (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से 13 किलो चांदी के आभूषण और 3 लाख 60 हजार रुपये नकद सहित कुल 19 लाख 76 हजार 840 रुपये का माल बरामद किया है।

 

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

पुलिस के अनुसार, सचिन ध्रुव ने अपने साथियों नागराज उर्फ नागेश्वर उर्फ नागू नेताम और राकेश के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। नागराज ओडिशा में पहले से ही एक अन्य चोरी के मामले में जेल में है, जबकि राकेश अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना 11 जून 2024 की है, जब व्यापारी राकेश कुमार जैन अपने भाई के साथ बयानार बाजार में सोना-चांदी का व्यापार कर रहे थे। बाजार समाप्त होने के बाद, राकेश कुमार अपनी दुकान समेट रहे थे तभी अज्ञात चोरों ने उनकी 8 लाख रुपये की पेटी चोरी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बयानार थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे और उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव के नेतृत्व में सायबर सेल और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई। कई राज्यों में छापेमारी और साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाया गया और उसे महासमुंद के भीमखोज से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी सचिन ध्रुव ने पुलिस के सामने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment