18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गायबेड़ा तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में मिले अहम सुराग

शेयर करें

OM Darpan

Dec 21, 2024 08:35 am 219 views

जशपुर। उपरकछार चौकी क्षेत्र के गायबेड़ा तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा शव की पहचान भूषण तिर्की (पिता लेयोस तिर्की, उम्र 30 वर्ष, निवासी केरसई बड़ा बस्ती) के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया मामले में मारपीट कर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 59/24 धारा 194 बी.एन.एस.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मृतक की मृत्यु मारपीट के कारण हुई है। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 123/24, धारा 103 व 238 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में तेजी पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई है। इस टीम में एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, थाना प्रभारी तपकरा और चौकी प्रभारी उपरकछार को शामिल किया गया है। जल्द होगा खुलासा पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी है कि जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं और इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश जल्द ही किया जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919025208339

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 22