14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

'छत्तीसगढ़ के कण-कण में राम', कुनकुरी में गरजे CM विष्णुदेव साय; बताया क्यों बनाया सख्त 'धर्मांतरण कानून'

OM Darpan

Apr 07, 2026 06:03 am 227 views
'छत्तीसगढ़ के कण-कण में राम', कुनकुरी में गरजे CM विष्णुदेव साय; बताया क्यों बनाया सख्त 'धर्मांतरण कानून'

कुनकुरी/जशपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित सालियाटोली में आयोजित भव्य संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर उनकी पत्नी कौशल्या साय भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने परम पूज्य संत चिन्मयानंद बापू को नमन करते हुए कहा कि आज कुनकुरी की पावन धरा धन्य हो गई है और पूरा वातावरण 'जय श्रीराम' की गूंज से भक्तिमय हो उठा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश देते हुए छत्तीसगढ़ से प्रभु राम के गहरे संबंधों पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

'छत्तीसगढ़ के कण-कण में राम का वास'

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरती है। यहां वे भांजे के रूप में घर-घर पूजे जाते हैं। भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास का अधिकांश समय दंडकारण्य और छत्तीसगढ़ के जंगलों में बिताया था। यही कारण है कि यहां के कण-कण में उनकी उपस्थिति महसूस होती है और 'सीता रसोई' जैसे पवित्र स्थल आज भी हमारी आध्यात्मिक विरासत के साक्षी हैं। मुख्यमंत्री ने जांजगीर क्षेत्र के रामनामी समुदाय का भी जिक्र किया, जो अपनी असीम आस्था के चलते शरीर पर 'राम-राम' का गोदना अंकित कराते हैं।

42 हजार श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प का परिणाम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 'श्री रामलला दर्शन योजना' शुरू की है। इसके तहत अब तक लगभग 42 हजार श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान के दर्शन कर चुके हैं। ननिहाल के प्रेम स्वरूप छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल और 100 टन से अधिक हरी सब्जियां अयोध्या भेजी गई थीं। इसके अलावा राज्य की मेडिकल टीम ने भी अयोध्या में रामभक्तों की सेवा की।

अवैध धर्मांतरण पर लगेगा पूर्ण विराम

मुख्यमंत्री साय ने राज्य की सुरक्षा और संस्कृति को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अवैध धर्मांतरण को रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 'धर्म स्वातंत्र्य कानून' लागू कर दिया है। इसके सख्त प्रावधानों के माध्यम से अब धर्मांतरण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

8 अप्रैल तक बहेगी भक्ति की धारा

सालियाटोली स्टेडियम में 2 अप्रैल से संत चिन्मयानंद बापू के मुखारविंद से शुरू हुई श्रीराम कथा की यह पावन भक्तिधारा 8 अप्रैल तक प्रवाहित होगी। इस भव्य आयोजन में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कथा के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, संयोगिता सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, उपेंद्र यादव, सुनील अग्रवाल, कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914152612878

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 200