19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में दिल दहला देने वाली घटना: शराबी युवक ने पत्नी और सास की हत्या की

शेयर करें

OM Darpan

Nov 19, 2024 07:56 am 166 views
[smartslider3 slider=6]
जशपुर। जिले के खजरीढाब गांव में हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी और सास को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस भयावह घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला कोतबा चौकी के अंतर्गत आने वाले खजरीढाब गांव का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खीरसागर यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते शराब के नशे में अपनी पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है, जिसमें शराब के नशे ने स्थिति को और अधिक उग्र बना दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919085431692

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 22