20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में 9 लाख की ठगी: लोहे की सरिया एजेंसी का झांसा देकर व्यवसायी से लाखों की ठगी

शेयर करें

OM Darpan

Sep 15, 2024 01:05 am 157 views
  • व्यवसायी से आधार कार्ड, पेन कार्ड और सिक्योरिटी मनी के नाम पर 9 लाख से अधिक की ठगी, 
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला
जशपुर। जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यापारी कनक चिंडालिया से लोहे की सरिया एजेंसी दिलाने का झांसा देकर 9 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को कनक चिंडालिया को एक कॉल आया जिसमें उन्हें एक प्रसिद्ध लोहे की सरिया बनाने वाली कंपनी की एजेंसी दिलाने का वादा किया गया। इसके बाद व्यवसायी ने एजेंसी लेने की सहमति दी। वॉट्सऐप पर मांगे दस्तावेज: कुछ देर बाद एक अन्य व्यक्ति, अंकित शर्मा, ने व्यवसायी को कॉल कर एजेंसी के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड और कैंसिल चेक की फोटो वॉट्सऐप पर मांगी। ठगों की बातों में आकर कनक चिंडालिया ने सभी दस्तावेज भेज दिए। ठगों ने आगे सिक्योरिटी मनी के रूप में 1 लाख 25 हजार रुपए की मांग की, जिसे व्यवसायी ने सामान्य प्रक्रिया मानते हुए खाते में जमा कर दिया। लोहे की सरिया का ऑर्डर: इसके बाद, ठगों ने व्यवसायी को एक बड़े ऑर्डर के लिए तैयार किया। कनक चिंडालिया ने 32 मीट्रिक टन लोहे की सरिया का ऑर्डर दिया, जिसका बिल 15 लाख 71 हजार 400 रुपए बनाया गया। ठगों ने एडवांस के रूप में 50 प्रतिशत राशि की मांग की, जिस पर व्यवसायी ने 7 लाख 71 हजार 400 रुपए उनके खाते में जमा कर दिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर मामला दर्ज: व्यापारी से और अधिक पैसे ऐंठने की कोशिश में, ठगों ने 12 सितंबर को फिर से कॉल किया और प्रति किलो सरिया के रेट में कमी का लालच दिया। बार-बार पैसे मांगे जाने पर व्यवसायी को शक हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। थाना प्रभारी रवि शंकर तिवारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 3 (5), 318 (4) के तहत केस दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920072842766

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 22