20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात: 35.53 करोड़ से जगदेवराम उरांव स्मृति चिकित्सालय का होगा आधुनिकीकरण

शेयर करें

OM Darpan

Oct 28, 2024 11:15 pm 181 views
[smartslider3 slider=6]

जशपुरनगर। शहर के गम्हरिया रोड स्थित वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित स्व. जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को यह बड़ी सौगात दी है। एनटीपीसी लारा ने इस परियोजना के लिए स्वीकृति देते हुए राशि जारी कर दी है। इस आधुनिक अस्पताल से जशपुर और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासियों को चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। वनवासी कल्याण आश्रम ने कई वर्ष पूर्व इस चिकित्सालय की स्थापना की थी, जहां जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। लंबे समय से इस अस्पताल के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण की मांग की जा रही थी। दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विष्णुदेव साय ने चिकित्सा सेवाओं के सुधार को प्राथमिकता दी और वनवासी कल्याण आश्रम के जिला चिकित्सालय के आधुनिकीकरण के प्रस्ताव को गंभीरता से लिया। सीएम साय ने रायगढ़ जिले के लारा में संचालित एनटीपीसी के अधिकारियों से चर्चा कर इस परियोजना के लिए 35 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई। इस राशि से सौ बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण के साथ ही आधुनिक उपकरणों की खरीदी की जाएगी। जिले को मिला दूसरा बड़ा उपहार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पदभार संभालने के दस महीनों में जिले को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में दूसरा बड़ा उपहार दिया है। इससे पहले उन्होंने प्रदेश के पहले बजट में जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज की मांग की दिशा में कदम उठाते हुए 220 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल की घोषणा की थी। सरकार ने इस अस्पताल के निर्माण के लिए बजट जारी कर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगे चलकर इस अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की योजना भी तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने इन दस महीनों में जिले को 15 अतिरिक्त एंबुलेंस, मुक्तांजलि वाहन, सात उप-स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत करने, कुनकुरी में डायलिसिस केंद्र की स्थापना, और प्राथमिक व स्वास्थ्य केंद्रों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदी हेतु अतिरिक्त आबंटन जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920085906599

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 22