जशपुर पुलिस ने जियो टावर चोरी के आरोपी भूपेंद्र डांगी को विदिशा (म.प्र.) से किया गिरफ्तार
OM Darpan
Nov 16, 2024 01:25 am
305 views
16 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
जशपुर।
जियो टावर में चोरी कर फरार हुए आरोपी भूपेंद्र डांगी को जशपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जियो टावर में लगे उपकरण चोरी कर कबाड़ियों को बेच दिया था। फरसाबहार थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/23 के तहत धारा 379 भा.द.वि. का मामला दर्ज था।
टेक्नोक्रेट्स प्रा.लि. कंपनी के मैनेजर विकास पाठक (उम्र 40 वर्ष, निवासी धमतरी) ने 30 मार्च 2023 को फरसाबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, जियो टावर की देखरेख के लिए नियुक्त टेक्नीशियन भूपेंद्र डांगी ने टावर में लगे उपकरण चोरी कर उन्हें बेच दिया।
जांच के दौरान भूपेंद्र डांगी के फरसाबहार स्थित किराए के मकान से चोरी के कई उपकरण बरामद किए गए थे, जिनमें एक वीजन बैटरी, पांच इमर्सन कंट्रोलर, एक सैडमेक जीसीयू, एक जंक्शन बॉक्स, एक रैक्टिफायर इमर्सन और तीन बैटरी चार्जर शामिल हैं। आरोपी लंबे समय से फरार था, और उसकी तलाश जारी थी।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए विदिशा भेजा। सायबर सेल और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर टीम ने आरोपी के गृह जिले विदिशा में उसके निवास पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में भूपेंद्र डांगी ने स्वीकार किया कि चोरी के उपकरण उसने घूम-घूमकर कबाड़ी कारोबारियों को बेच दिए। हालांकि, उसने कबाड़ियों की पहचान बताने से इनकार किया। आरोपी को आवश्यक साक्ष्य मिलने के बाद 13 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन