16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

24 घंटे में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

OM Darpan

Apr 28, 2025 05:16 am 323 views
24 घंटे में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

जशपुर।

थाना कुनकुरी क्षेत्र में युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक ब्लर सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी तक पहुंच बनाई। हालांकि फुटेज में चेहरा साफ नहीं था, फिर भी पुलिस ने हाइट, हेल्थ और हुलिया के आधार पर आरोपी को खोज निकाला।

दिनांक 26.04.25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई के सिलसिले में कुनकुरी में किराए के मकान में रह रही है। 25.04.25 को रात करीब 08:30 बजे जब वह अपने मकान के बाहर टहल रही थी, तभी पास के कमरे के सामने खड़ा एक अजनबी लड़का उसकी ओर बढ़ा। युवती ने स्थिति को भांपते हुए अपने कमरे में चली गई। उसी दौरान आरोपी ने पानी मांगा और जब पीने के लिए पानी की बॉटल दी गई, तो वह बॉटल अंदर फेंककर जबरन कमरे में घुस आया, दरवाजा बंद किया और पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवती के अनुसार, आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मुंह दबा दिया और आधे घंटे बाद मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी पड़ोसी और सहेली को दी। आरोपी का हुलिया गोरा रंग, 5 फीट हाइट और उम्र करीब 25-30 वर्ष बताई गई थी।

पुलिस की कार्यवाही

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 64, 332(B), 127(2) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। चूंकि आरोपी अज्ञात था, इसलिए पुलिस को पहचान में कठिनाई आ रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पांच पुलिस टीमों का गठन हुआ। कुनकुरी क्षेत्र के सभी 15 वार्डों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इस दौरान पीड़िता के बताए हुलिए से मिलता-जुलता एक संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज मिला, भले ही चेहरा साफ नहीं था, फिर भी हाइट, हेल्थ व हुलिया के आधार पर पुलिस ने मुखबिरी तंत्र सक्रिय किया।

आरोपी की गिरफ्तारी

मुखबिर से सूचना मिली कि आदर्श नगर, कुनकुरी में हुलिए से मिलता-जुलता एक व्यक्ति देखा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया और पीड़िता से पहचान कराई, जिसमें पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया।

संदिग्ध की पहचान अंकित खाखा (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई, जिसने घटना के दिन पीड़िता से पानी मांगने के बहाने कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, और पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका

इस मामले की जांच व आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू व ईश्वर वारले, प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे व आदित साय पैंकरा, महिला प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे, नंदू यादव, गणेश यादव, जितेंद्र गुप्ता, प्रवीण टोप्पो और महिला आरक्षक कमला पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि चूंकि मामला बेहद संगीन व संवेदनशील था, पुलिस टीम ने अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्य करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नगद ईनाम से सम्मानित किया जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916060619534

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 21