20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा मार्ट की मुख्य डायरेक्टर लता खुंटे ठगी के मामले में गिरफ्तार, संपत्ति अटैच करने की कार्यवाही जारी

शेयर करें

OM Darpan

Aug 28, 2024 10:57 pm 173 views
 
  • प्रोडक्शन वारंट पर अंबिकापुर जेल से जशपुर लाई गई लता खुंटे, 7 नए पीड़ित सामने आए
जशपुर। सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायरेक्टर लता खुंटे को जशपुर पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया को अंबिकापुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। लता खुंटे पर ग्रामीणों से सस्ते दर पर बोर खनन के नाम पर ठगी करने का आरोप है, जिसमें 7 नए पीड़ित सामने आए हैं। पुलिस अब आरोपिया की संपत्ति का परीक्षण कर उसे अटैच करने की प्रक्रिया में जुटी है। चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में अप.क्र. 99/2023 धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत लता खुंटे और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में से निशांत तिर्की और फ्रांसिस पन्ना को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि सरगुजा मार्ट के नाम पर आरोपियों ने कुनकुरी के आजाद मोहल्ला में कार्यालय खोलकर भोले-भाले ग्रामीणों से बोर खनन के लिए कुल 3,63,000 रुपये की ठगी की थी। पीड़ितों ने नगद और फोन पे के माध्यम से राशि का भुगतान किया था, लेकिन बोर खनन का कार्य कभी नहीं किया गया। इसके अलावा, लता खुंटे और उसके साथियों ने 7 और ग्रामीणों से कुल 2,20,500 रुपये की ठगी की है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में इस मामले की गहन जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव और उनकी टीम ने आरोपियों को अंबिकापुर जेल से लाकर पूछताछ की, जिसमें लता खुंटे ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस अब उसकी संपत्ति का आंकलन कर आगामी कार्यवाही करने की तैयारी में है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920072842766

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 22