14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था युवक... आरोपी ने हथियार की फोटो डालकर फेसबुक पर पूछा- "अब कैसा लगा भाई?"

OM Darpan

Feb 20, 2026 02:44 am 330 views
खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था युवक... आरोपी ने हथियार की फोटो डालकर फेसबुक पर पूछा- "अब कैसा लगा भाई?"

पुरानी रंजिश: बाल कटवाने गए युवक पर धारदार कड़े से जानलेवा हमला, खून से लथपथ हुआ; सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर आरोपी ने दी चुनौती

कोतबा (तुमला)।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तुमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायटोली में बुधवार दोपहर आपसी रंजिश के चलते एक खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां बाल कटवाने आए एक युवक पर आधा दर्जन युवकों ने लोहे के धारदार कड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक लहुलुहान होकर बेसुध हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी ने सोशल मीडिया पर घायल की फोटो और हमले में प्रयुक्त हथियार की तस्वीर पोस्ट कर खुलेआम चुनौती भी दी है।

दुकान से बाहर खींचकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, अंकिरा निवासी वीरेश डनसेना (पिता रतनू डनसेना) बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे अपने एक साथी के साथ सरायटोली में बाल कटवाने गया था। इसी दौरान आरोपी सतीश चौहान की नजर उस पर पड़ गई। सतीश ने तत्काल अपने पांच अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने वीरेश को दुकान से बाहर खींच लिया और उस पर टूट पड़े।

लोहे के कड़े से किया वार, साथी जान बचाकर भागा

मारपीट के दौरान आरोपियों ने कलाई में पहनने वाले धारदार लोहे के कड़े का हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। इससे वीरेश के सिर पर गंभीर और गहरे घाव हो गए। अत्यधिक खून बहने के कारण युवक सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। हमले की उग्रता और हमलावरों के तेवर देख वीरेश का साथी अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला।

सोशल मीडिया पर दी चुनौती- "अब कैसा लगा भाई?"

हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सतीश चौहान ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपनी दबंगई दिखाई। उसने मारपीट में प्रयुक्त लोहे के कड़े की तस्वीर साझा करते हुए लिखा— "अब कैसा लगा भाई?"। यह पोस्ट इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस जांच के लिए एक अहम सबूत भी मानी जा रही है।

झगड़ा शांत कराना पड़ा महंगा

अस्पताल में होश आने पर पीड़ित वीरेश ने बताया कि कुछ महीने पहले उसके साथियों और सतीश के बीच विवाद हो रहा था। उस वक्त वीरेश ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया था। इसी बात की खुन्नस पालकर सतीश ने उस पर यह जानलेवा हमला किया।

सिटी स्कैन के लिए उच्च संस्थान रेफर

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतबा में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजेन्द्र निषाद ने बताया कि मरीज के माथे पर गहरे घाव हैं, जिस पर टांके लगा दिए गए हैं। प्राथमिक उपचार कर दिया गया है, लेकिन चोट अंदरूनी होने की आशंका है। इसलिए बेहतर जांच और सिटी स्कैन के लिए उसे उच्च संस्थान रेफर किया जा रहा है।

एमएलसी रिपोर्ट का इंतजार: थाना प्रभारी

इस पूरे मामले को लेकर तुमला थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्ष नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल डॉक्टरों की एमएलसी (MLC) रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914161544459

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 21