19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आराम निवास से चंदन पेड़ चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Nov 28, 2024 12:29 pm 198 views
जशपुरनगर। शहर के आराम निवास पैलेस से चंदन पेड़ की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश के निवासी हैं। आरोपियों ने लोरो घाट में तंबू लगाकर डेरा डाला था, जहां पुलिस ने छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी रवि शंकर तिवारी ने बताया कि 26 नवम्बर को राजेंद्र ताम्रकार ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि राजपरिवार के सदस्य विक्रमादित्य सिंह जूदेव के निवास, आराम निवास से अज्ञात आरोपियों ने तीन चंदन के जीवित पेड़ काटकर चोरी कर लिए थे। इस पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने शहर में फेरी लगाने वालों पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान आराम निवास के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुए लिखाड़िया उर्फ पिंटू को पकड़ा गया। पिंटू ने पूछताछ में अपने दो साथियों के साथ मिलकर आराम निवास से चंदन के पेड़ चोरी करने की बात कबूल की। पिंटू ने बताया कि उसके दो साथी लोरो घाट के पास तंबू में छिपे हुए थे। पुलिस टीम ने तुरंत लोरो घाट में छापा मारा। तंबू में छिपे दोनों आरोपी पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तंबू की तलाशी में पुलिस को चोरी किए गए चंदन के पेड़ की लकड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई लकड़ी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के कटनी जिले के रिठी थाना क्षेत्र के हरदवा निवासी लिखाड़िया उर्फ पिंटू (20 वर्ष), इसी थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव के निवासी करबाबू (55 वर्ष) और मंडला जिले के देवरी निवासी नीवन (18 वर्ष) के रूप में की गई है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920022805326

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 22