
अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)।
आज भिलाई 3 के मंगल भवन में झरिया यादव समाज के युवक-युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक राजमंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे। इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाकर संवाद और विचार-विमर्श के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं ने भाग लिया। समाज के विकास के लिए नए विचारों का आदान-प्रदान किया गया। सम्मेलन में युवाओं को समाज की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर झरिया यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष जागनिक यादव, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू और दिलीप पटेल, अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, प्रदेश महामंत्री उपकर चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी और जितेंद्र यादव, कार्यकर्ता पुखराज जैन, संसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, पार्षद प्रेमलता चंद्राकर, व तुलसी ध्रुव, व यादव समाज के युवक-युवतियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह आयोजन समाज के युवाओं को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]









