नई दिल्ली।
कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, जब उन्होंने हाल ही में किसानों के संबंध में एक विवादित बयान दिया। कंगना ने कहा था कि तीन कृषि कानूनों को किसानों के हित में दोबारा लागू किया जाना चाहिए। उनका यह बयान आते ही मीडिया और सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।
कंगना ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनसे हाल ही में कृषि कानूनों के बारे में सवाल किए थे। जवाब में उन्होंने सुझाव दिया था कि किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करना चाहिए कि वे इन कानूनों को फिर से लागू करें।
हालांकि, जैसे ही उनका यह बयान सुर्खियों में आया, कंगना ने अपनी टिप्पणी वापस लेते हुए स्पष्ट किया कि उनकी बात से कई लोग निराश हुए हैं। उन्होंने कहा, “अगर मेरी बातों से किसी को निराशा हुई है, तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।”
कंगना ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि जब मोदी सरकार ने कृषि कानून लागू किए थे, तो इसे बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिला था। उन्होंने यह भी जोड़ा कि चूंकि प्रधानमंत्री ने इन कानूनों को वापस ले लिया है, इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि उनके फैसले का सम्मान करें।
कंगना का यू-टर्न सामने आते ही मीडिया और सोशल मीडिया पर यह मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया है। अभिनेत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी प्रकार की असहमति या विवाद से बचना चाहती हैं और अगर उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो उन्हें खेद है।
Do listen to this, I stand with my party regarding Farmers Law. Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/wMcc88nlK2
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 25, 2024
“अगर मेरी बातों से किसी को निराशा हुई है, तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।”
– कंगना रनौत









