Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक टोप्पो की कावड़ महायात्रा संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

409 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद, चुरकीपानी धाम में गंगाजल से रुद्राभिषेक

विधायक टोप्पो की कावड़ महायात्रा संपन्न

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। 

सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो की कावड़ महायात्रा आज चुरकीपानी धाम में भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ पूर्ण हुई। सावन के पवित्र माह में, विधायक टोप्पो वाराणसी से गंगाजल लेकर 12 दिनों तक पैदल यात्रा करते हुए, 409 किलोमीटर की दूरी तय कर चुरकीपानी शिव मंदिर पहुंचे। इस धार्मिक यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने उनके साथ जल चढ़ाया।

विधायक टोप्पो के अनुसार, यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि ऐतिहासिक भी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उनकी मदद करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। यह मंदिर उनके लिए विशेष आस्था का केंद्र है, जहां स्थित शिवलिंग के आकार में निरंतर वृद्धि हो रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment