16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कवर्धा में गौ माता के अंतिम संस्कार की अनोखी मिसाल, मोहल्लेवासियों ने दी नम आंखों से विदाई

OM Darpan

Oct 07, 2024 09:20 pm 264 views
कवर्धा।  आज सुबह, गौ पालक राजू पाण्डेय के घर में लंबे समय से अस्वस्थ एक गाय का निधन हो गया। इस घटना ने न केवल राजू पाण्डेय के परिवार को, बल्कि पूरे मोहल्ले के लोगों को गहरे दुःख में डाल दिया। गाय के अंतिम संस्कार के लिए मोहल्लेवासियों ने बाजे-गाजे के साथ एक भव्य अंतिम यात्रा निकाली। यह यात्रा मृत गाय के प्रति उनके सम्मान और प्रेम का अद्भुत उदाहरण बनी। गाय की अंतिम यात्रा में राजू पाण्डेय का परिवार और मोहल्लेवासी सभी शामिल हुए। मोहल्ले के लोगों ने नम आंखों से गौ माता को विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान गाय के प्रति लोगों का प्यार और सम्मान इतना गहरा था कि कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए। यह घटना इस बात की गवाही देती है कि गौ माता को केवल एक जानवर नहीं, बल्कि एक परिजनों की तरह देखा जाता है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916233949274

विज्ञापन

Advertisement