Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मकर संक्रांति पर 318 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की सौंपी गई चाबी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। 

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री आवास (एएचपी) योजना के अंतर्गत 318 हितग्राहियों को उनके मकान की चाबियां सौंपी गईं। यह मकान खम्हरिया स्थित सूर्य विहार के पीछे बनाए गए 493 युनिट्स में आवंटित किए गए हैं। हितग्राही वे लोग हैं, जिन्होंने मकान की पूरी किश्त जमा कर दी थी। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई महापौर नीरज पाल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
आवास वितरण से पहले सभी जनप्रतिनिधियों ने आवंटित मकानों का निरीक्षण किया। इसके बाद हितग्राहियों को मकान की चाबी और प्रमाण पत्र सौंपा गया।

 

सांसद ने कहा- पवित्र तिथि पर आवास प्रदान करना शुभ

सांसद विजय बघेल ने कहा कि, “हमारे लिए यह पवित्र तिथि बेहद शुभ है। आज हम अपने नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंप रहे हैं। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को साकार करने में सहायक साबित हो रही है।”
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हर नागरिक के पास खुद का घर हो। उन्होंने कहा, “इस योजना से हजारों परिवारों को लाभ मिल रहा है। अब इन परिवारों के पास अपनी जमीन, अपने नाम का मकान है, जहां वे परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता सकते हैं।”
महापौर नीरज पाल ने हितग्राहियों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “आपका यह मकान और कॉलोनी स्वच्छ रहे, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।”

हितग्राही ने कहा- सपना हुआ साकार

कार्यक्रम में उपस्थित 62 वर्षीय हितग्राही रुखमणी देवांगन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “किराये के मकान में हमारा जीवन कठिन था। मैं हमेशा अपने नाम का खुद का मकान चाहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना की वजह से मेरा सपना साकार हुआ है। मुझे नीचे का मकान मिला है, जिससे मेरी उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखा गया है। मकान बहुत मजबूत है। यह खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।”

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मकान वितरण कार्यक्रम के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सांसद, विधायक, महापौर और अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की उपस्थिति में पौधारोपण किया। फूलदार वृक्ष लगाने का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा रखना और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी

इस कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई महापौर नीरज पाल, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, पार्षद महेश वर्मा, संतोष मोर्या, मुकेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि अवघेश सिंह, अधीक्षण अभियंता डी.के. वर्मा, दीपक जोशी, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, उपअभियंता दीपक देवांगन, विद्याधर देवांगन और स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली उपस्थित रहे।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow