5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोंडागांव में नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Nov 29, 2024 07:42 am 236 views
कोंडागांव में नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार
  कोंडागांव।  कोंडागांव जिले के बालोण्ड पटेलपारा निवासी चैतराम मरकाम द्वारा एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने 26 नवंबर 2024 को इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, जून 2023 में पीड़िता की इंस्टाग्राम पर चैतराम मरकाम से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के दौरान आरोपी ने पीड़िता से शादी करने की बात कहकर उसे अपने घर बुलाया। वहां, आरोपी ने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई और बच्चा सात माह का हो चुका है। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात की, तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ मिलकर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261005164502626

विज्ञापन

Advertisement