श्रीराम फाइनेंस दफ्तर में भीषण आग, फर्नीचर और अहम दस्तावेज खाक
OM Darpan
Dec 12, 2025 11:34 pm
412 views
12 Dec 2025
-
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
-
3 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
कोरबा।
कटघोरा रोड स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से भड़की इस आग ने दफ्तर के फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया। रात करीब 12:30 बजे दफ्तर का सायरन बजने और लपटें उठने पर आसपास के लोगों व सुरक्षाकर्मी को घटना का पता चला।
तीन दमकल वाहनों ने बुझाई आग
सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन