ग्राम पंचायत मनसुख में बेसहारा वृद्ध व्यक्ति को मिली सहायता, जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने सुरक्षित वृद्धाश्रम पहुंचाया
OM Darpan
Nov 13, 2024 11:10 am
209 views
13 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
कोरिया।
ग्राम पंचायत मनसुख में एक वृद्ध व्यक्ति कई दिनों से सड़क किनारे बेसहारा अवस्था में पाए गए, जो न तो अपना नाम बता पा रहे थे और न ही घर का कोई ठिकाना। स्थानीय लोगों ने इस स्थिति की जानकारी पीएलवी संतोष कुमार राजवाड़े को दी, जिन्होंने तत्काल इस मामले की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की माननीय मजिस्ट्रेट अमृता दिनेश मिश्रा को दी।
मजिस्ट्रेट के निर्देश पर संतोष कुमार राजवाड़े तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने वृद्ध व्यक्ति को अपने संरक्षण में लिया और उन्हें सुरक्षित रूप से वृद्धाश्रम पहुंचाया।
वृद्धाश्रम में प्राथमिक चिकित्सा के बाद समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर वृद्ध व्यक्ति को बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी उचित देखरेख और इलाज का इंतजाम किया गया है। समाज कल्याण विभाग ने वृद्ध व्यक्ति की देखभाल और पुनर्वास का आश्वासन दिया है।
इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन, पुलिस, और समाज कल्याण विभाग के सामूहिक प्रयास से यह मानवीय कार्य सफल हुआ।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन