Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सड़क हादसे में मजदूर की मौत, नराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने से किया था इंकार, ग्रामीणों ने तब किया चक्काजाम

दुर्ग।

दुर्ग-पाटन सिक्सलेन सड़क निर्माण कार्य में काम कर रहे एक मजदूर की हाइवा की चपेट में आ जाने मौत हो गई। इसके बाद देवादा गांव के पास बड़ी संख्या में गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक पाटन से लगभग 03 से 04 किलोमीटर पहले देमार गांव में हाइवा की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक सिक्सलेन बनाने वाली कंपनी में मजदूरी का काम करता था। काम करने के दौरान ही मजदूर हादसे का शिकार हुआ। लेकिन कंपनी प्रबंधन ने मृतक मजदूर के परिजनों को उचित मुआवजा देने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्सा हो ग्रामीणों ने सिक्सलेन कंपनी कार्यालय का घेराव कर चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद मृत परिवार को कंपनी ने 15 लाख रुपए मुआवजा देने का वादा किया, जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक मजदूर का नाम अशोक वर्मा (उम्र 43 साल) है, जो खुंदा पाटन का रहने वाला था. जो रोड बनाने वाली कंपनी में मजदूरी का काम करता था।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment