72 घंटे में ऑपरेशन कर किया गिरफ्तार
रायपुर।
झारखंड के अमन साहू गैंग से जुड़े 4 शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपीयों छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कोरबारियों की सुपारी मिली थी। इसलिए तीन शूटर रायपुर पहुंचे हुए थे। पुलिस ने रायपुर से तीन और राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक खाली मैग्जीन और 4 मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
रायपुर आईजी ने खुलासा करते हुए बताया कि विश्वसीन सुत्रों और इटेलीजीन्स इनपुट के आधार पर कुख्यता अंतराष्ट्रीय गैंग के कुछ सदस्यों को 72 घंटे में एक ऑपरेशन कर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. रोहित स्वर्णकार पिता निरंजन स्वर्णकार उम्र 26 साल निवासी गली नंबर 13 बोकारो थाना चास जिला बोकारो झारखण्ड।
02. मुकेश कुमार पिता चिमनलाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान।
03. देवेन्द्र सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान।
04. पप्पू सिंह उर्फ पप्सा पिता मोहन सिंह उम्र 31 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान।
फरार आरोपी – मयंक सिंह हालिया जानकारी मलेशिया से गैंग को ऑपरेट करना
आरोपी रोहित स्वर्णकार का अपराधिक रिकॉर्ड
01. थाना चास जिला बोकारो झारखण्ड के अप. क्र 178/21 धारा 341, 323, 504, 34
भादवि.।
02. थाना पेटरवार जिला बोकारो झारखण्ड के अप. क्र 74/22 धारा 461, 379, 411, 34
भादवि.।
03. थाना चास जिला बोकारो झारखण्ड के अप. क्र 196/22 धारा 379, 411 भादवि.।









