Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सादगी से मनाया जायेगा भगवान परशुराम जी का प्रागट्य पर्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

 समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की मासिक बैठक रायपुर के महामाया देवी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की प्रदेश सचिव अर्चना दीवान ने बताया कि 29 अप्रैल, मंगलवार को भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर की घटना के चलते आयोजनों में बदलाव

बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष डा. भावेश शुक्ला “पराशर” ने बताया कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हिन्दू नागरिकों की हत्या की गई, जो अत्यंत पीड़ादायक और राष्ट्र के लिए असहनीय है। उन्होंने कहा कि भले ही व्यक्तिगत रूप से हम वहाँ उपस्थित न हों, लेकिन संगठन परिवार इन शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी तरह सहभागी है।

इसी संवेदना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव को पूर्ण सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व निर्धारित अन्य सभी गतिविधियों को स्थगित करते हुए केवल पूजा और आरती का आयोजन दोपहर में किया जाएगा। सायंकाल में किसी भी देव स्थल पर दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और सेना के शौर्य और पराक्रम को सदैव मजबूत बनाए रखने की प्रार्थना की जाएगी।

इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पं. शैलेन्द्र रिछारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष पं. विवेक दुबे, प्रदेश संयुक्त सचिव पं. सजल तिवारी, कोषाध्यक्ष पं. दीपक शुक्ला, कालिंदी उपाध्याय, खुशबू शर्मा, प्रीति तिवारी, संध्या उपाध्याय, पं. श्रीकांत तिवारी, पं. उमाकांत तिवारी, पं. विजय पांडेय और पं. गौरव मिश्रा सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow