13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अशवंत तुषार साहू ने उठाई आवाज: पटवारी विजय प्रभाकर को करें निलंबित, संरक्षण देने वाले अफसरों पर भी हो कार्रवाई

OM Darpan

May 03, 2025 11:47 pm 465 views
अशवंत तुषार साहू ने उठाई आवाज: पटवारी विजय प्रभाकर को करें निलंबित, संरक्षण देने वाले अफसरों पर भी हो कार्रवाई
  • किसान से घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल

महासमुंद।

पिथौरा तहसील के हल्का नंबर 50 के पटवारी विजय प्रभाकर का एक वीडियो और फोटो सामने आया है, जिसमें वह एक किसान से ₹500 घूस लेते दिखाई दे रहे हैं। यह मामला सामने आते ही इलाके में नाराजगी फैल गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, फौती काटने और नया पट्टा बनवाने जैसे शासकीय कार्यों के बदले पैसे वसूलता है। लोगों ने यह भी बताया कि बिना पैसे कोई काम नहीं होता और पटवारी समय पर ऑफिस में उपस्थित नहीं रहते, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा किसान नेता ने कलेक्टर को लिखा पत्र

चार दिन पहले भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कलेक्टर को पत्र लिखकर पटवारी विजय प्रभाकर पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यह केवल हल्का नंबर 50 तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि जिले भर में हर हल्के से इसी प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं।

‘सरकारी वेतन के बाद भी रिश्वत’: अशवंत तुषार साहू

साहू ने कहा कि पटवारी को शासन से वेतन मिलने के बावजूद वह खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं, जिससे शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने इस स्थिति को बेहद गंभीर बताया और इसे जनहित से जुड़ा मुद्दा करार दिया।

राजस्व मंत्री को भेजा पत्र, सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र भेजते हुए मांग की है कि हल्का नंबर 50 के पटवारी विजय प्रभाकर को निलंबित किया जाए और जिन अधिकारियों ने उन्हें संरक्षण दिया, उन पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों पर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई शासकीय अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग न कर सके।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914024750752

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 18