16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैंक मैनेजर की मनमानी से त्रस्त आवेदक ने कलेक्टर से की शिकायत

OM Darpan

Nov 10, 2024 11:57 pm 183 views
[smartslider3 slider=6]
महासमुंद. पंजाब नेशनल बैंक रायपुर रोड के शाखा प्रबंधक बलराम दीवान की मनमानी से परेशान होकर आवेदक हीरेश कुमार साहू ने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है। हीरेश कुमार साहू ने मोबाइल दुकान शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री योजना के तहत 10 लाख रुपये के लोन हेतु आवेदन दिया था, जिसे 3 जुलाई 2024 को मंजूरी भी मिल गई थी। इसके बाद 4 जुलाई से 15 जुलाई तक आवेदक ने आवश्यक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 35% सब्सिडी दी जाती है। शाखा प्रबंधक बलराम दीवान ने लोन की प्रक्रिया के तहत आवेदक को 2 लाख रुपये सावधि जमा करने को कहा, जिसे हीरेश ने 17 अगस्त 2024 को जमा कर दिया। इसके बाद 20 अगस्त 2024 को शाखा प्रबंधक के निर्देश पर 50,000 रुपये मार्जिन मनी के तौर पर भी जमा किए गए। इसके बावजूद, हीरेश कुमार साहू ने कई बार शाखा प्रबंधक से लोन राशि जारी करने के लिए अनुरोध किया, लेकिन आज तक लोन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। लोन की मंजूरी के बावजूद भुगतान न होने से आवेदक को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर से आवेदक ने आग्रह किया है कि बैंक मैनेजर बलराम दीवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे मामलों में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916200851249

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 18