Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मनमोहन सिंह का आज निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार, कांग्रेस ने स्मारक की मांग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09.pdf”]

 

नई दिल्ली।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजधानी दिल्ली के शांति वन में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थल प्रदान किया जाए और उनकी स्मृतियों को सम्मान देने के लिए यमुना किनारे स्मारक का निर्माण किया जाए। इस मांग को लेकर कांग्रेस और अकाली दल एकजुट नजर आ रहे हैं।

जयराम रमेश ने केंद्र पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां उनकी विरासत को सम्मान देने के लिए एक स्मारक बनाया जा सके। भारत सरकार उनके वैश्विक कद और दशकों की सेवा के अनुरूप उचित स्थान क्यों नहीं ढूंढ सकी, यह जानबूझकर किया गया अपमान है।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का प्रधानमंत्री को पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार यमुना किनारे वहां किया जाए, जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों का स्मारक है। खरगे ने मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों और देश के विकास में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियों को सम्मान देना आवश्यक है।

आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह 10 बजे शांति वन लाया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 8 बजे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात कर अंतिम संस्कार स्थल के संबंध में पहल की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस दुखद घड़ी में गुरशरण कौर और उनके परिजनों के साथ खड़े हैं।

अमेरिका से लौट रही हैं बेटियां

मनमोहन सिंह की बेटियां अमेरिका से लौट रही हैं, जिसके कारण शुक्रवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। आज सुबह 9:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो शांति वन पहुंचेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow