Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग में “मन की बात” का आयोजन, पीएम मोदी ने आतंकी हमले पर जताई संवेदना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  • बूथ स्तर पर “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” के 121वें संस्करण का आयोजन दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के निर्देशानुसार दुर्ग जिले के सभी 17 मंडलों में बूथ स्तर पर किया गया। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दुर्ग शहर विधानसभा के वार्ड नंबर 54, बूथ क्रमांक 196 में “मन की बात” का श्रवण किया। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू और पार्षद हिरौंदी चंदनिया भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम के दौरान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस हमले ने पूरे देश को दुखी कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के हर नागरिक के दिल में पीड़ित परिवारों के लिए गहरी संवेदना है, चाहे वह किसी भी राज्य या भाषा से जुड़ा हो। पीएम ने कहा कि इस हमले से आतंकवादियों की हताशा और कायरता उजागर होती है। जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, निर्माण कार्य बढ़ रहे थे, और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे थे, तब देश के दुश्मनों ने इस हमले को अंजाम दिया।

वैश्विक स्तर पर आतंकी हमले की निंदा

सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस आतंकी हमले के बाद विश्वभर से संवेदनाएं प्राप्त हो रही हैं। ग्लोबल लीडर्स ने फोन, पत्र और संदेश भेजकर इस निंदनीय हमले की कड़ी आलोचना की है। पीएम ने कहा कि पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाएगा। दोषियों को कठोरतम सजा दी जाएगी।

म्यांमार में “ऑपरेशन ब्रह्मोस” का सफल संचालन

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत सरकार द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन ब्रह्मोस” का भी उल्लेख किया। इस अभियान के तहत राहत और बचाव कार्य किए गए। मांडले स्थित एक मठ में फंसे लोगों को बचाने के प्रयासों के लिए भारतीय दल को बौद्ध भिक्षुओं का आशीर्वाद भी मिला। पीएम मोदी ने कहा कि संकट के समय भारत दुनिया का सच्चा मित्र बनकर उभरा है।

इसरो के वैज्ञानिकों के धैर्य की प्रशंसा

सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों के धैर्य और संकल्प की सराहना की। पीएम ने कहा कि जब 2019 में चंद्रयान-2 की लैंडिंग सफल नहीं हो पाई थी, तब भी वैज्ञानिकों का जज्बा अडिग रहा। उसी संकल्प ने चंद्रयान-3 को सफलता दिलाई। उन्होंने कहा कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

मन की बात श्रवण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री पवन शर्मा, रोहित साहू, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, अनूप सोनी, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड़, जितेंद्र सिंह राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, मन की बात कार्यक्रम प्रभारी जिला संतोष सोनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, कमलेश फेकर, अनुपम साहू, राजू जंघेल, शीतला ठाकुर, हेमंत सिन्हा, लिकेश्वर देशमुख, कमलेश साहू, रानी बंछोर, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, रितेश शर्मा, नवीन पवार और राजेश सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


news paper editing
previous arrow
next arrow