Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री नरेंद्र के नाम रायपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

रायपुर। बांग्लादेश में हाल ही में हुए उग्र हिंसक आंदोलन ने वहां की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। इस संकट की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार पूरी तरह से सतर्क है, और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के साथ ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अलर्ट कर दिया गया है।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

इस हिंसक आंदोलन में भारत विरोधी और हिंदू विरोधी समूहों, विशेषकर जमाते इस्लाम, की प्रमुख भूमिका रही है। हिंसा के दौरान हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाया गया है, उनके घरों को लूटा और जलाया गया, मंदिरों को तोड़ा गया, मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया, और हिंदुओं की हत्याएं की गईं।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने इस गंभीर स्थिति पर भारत सरकार से ठोस कार्रवाई की अपील की है। परिषद का कहना है कि भारत सरकार को बांग्लादेश के सेना प्रमुख से सीधी बातचीत करनी चाहिए ताकि हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। परिषद ने यह भी कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश को कड़ी चेतावनी देकर स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए, जैसा कि पहले भी किया गया था। गोपाल भिसे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल ने इस ज्ञापन को पेश करते हुए भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment