Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने के अवसर पर साइंस कॉलेज में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा प्रभारी मंत्री और वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया। इस मौके पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश और निकासी द्वार पर फ्लैक्स लगाने की आवश्यकता भी जताई, ताकि विभिन्न वर्ग के लोग बिना किसी समस्या के कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, जनसंपर्क अपर संचालक जे.एल. दरियो, और अपर संचालक उमेश मिश्रा भी मौजूद थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment